किसी भी ब्रांड में पैंट फ़िनिश के प्रमुख 5 प्रकार क्या हैं?




किसी भी ब्रांड में पैंट फ़िनिश के प्रमुख 5 प्रकार क्या हैं? What are the major 5 types of paint finishes in any brand?

आज बाज़ार में अनेक ब्राण्ड के पेंट प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं और उनमें अनेक रंगों के शेड्स (shades) के साथ हीं फ़िनिशिंग लुक में भी विभिन्नता शामिल है। हम में से ज़्यादातर लोग घर के लिए पेंट का चयन करते समय सारा ध्यान रंग पर हीं केंद्रित रखते हैं। जबकि रंगों के शेड्स का मज़ा बिना पेंट के फ़िनिशिंग लुक (finishing look) के अधूरा (incomplete) रह जाता है।पेंट के फ़िनिशिंग लुक को ध्यान में रखना इसलिए भी आवश्यक है क़ि इसके माध्यम से दीवारों की बनावट में रह गए दोष एवं दीवारों पर किल के छेद (hole) को भी छुपाया जा सकता है। तो अगली बार जब आप अपने घर की दीवारों को नया सा लुक देने की योजना बनायें, तो रंग के शेड्स के साथ हीं फ़िनिशिंग लुक का ध्यान रखना न भूलें।आइए देखें दीवारों पर पेंट के फ़िनिशिंग लुक से सम्बंधित विस्तृत जानकारी।

सभी ब्रांडों के पेंट के मुख्यतः पाँच प्रकार के फ़िनिश लुक होते हैं :

इस प्रकार के पेंट फ़िनिश लुक फ़्लैट पेंट (flat paint) भी कहते हैं। इसमें चमक नहीं होने के कारण शांत वातावरण का एहसास दिलाते हैं। मैट फ़िनिश लुक पेंट किसी भी अन्य प्रकार के पेंट से अधिक कवरेज (coverage) प्रदान करता है।ये दीवारों पर कील के छेद या बनावट के दोषों को छुपाने में ज़्यादा प्रभावकारी होता है। इस प्रकार के पेंट से रंगी दीवारों पर लगे दाग़ -धब्बों पर क्लीनिंग एजेंट (cleaning agent) का प्रयोग करने से पेंट ख़राब हो जाती है। अतः मैट फ़िनिश पेंट का प्रयोग कम उपयोग में लायी जाने वाले घर के कमरों के लिए जाना चाहिए। मैट फ़िनिश पेंट का उदाहरण - एसियन पेंट का रॉऐल मैट /Royale Matt, निप्पोन पेंट ऐटम फ़ाइबरा / Nippon Paint Atom Fibra आदि।

एगशेल पेंट मैट पेंट अंडे की छिलके की भाँति हल्का चमक लिए हुए दीवारों पर अपनी रौनक़ बिखेरता (sparkle) है ये मैट पेंट से ज़्यादा चमकयुक्त फ़िनिशिंग प्रदान करता है हल्की चमक होने के बावजूद मैट पेंट की तरह ही दीवारों पर मौजूद विकृतियों को छुपाने में असरदार होता है।ये मैट पेंट की तुलना में अधिक टिकाऊ है इस प्रकार के पेंट का उपयोग कम या माध्यम उपयोग वाले घर के स्थानों/कमरों को पेंट करने के लिए उपयुक्त है। जैसे -हाल, लिविंग रूम आदि।एगशेल पेंट के उदाहरण है - डयूलकस क्विक ड्राई एगशेल लो शीन /Dulux Quick Dry Eggshell Low Sheen, जॉनस्टोन का ऐक्रेलिक एगशेल/ Johnstone’s Acrylic Eggshell आदि।

चमकदार प्रभाव छोड़ने वाले पेंटस में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाला साटन फ़िनिश (satin finish) पेंट है। ये एगशेल और मैट फ़िनिश पेंट से ज़्यादा चमक वाला फ़िनिश लुक प्रदान करता है। इस पेंट से रंगी दीवारों परलगे दाग़-धब्बों को आसानी से मुलायम कपड़े (soft cloth) से क्लीनिंग एजेंट से धोने के माध्यम से साफ़ किया जा सकता है किंतु रगड़ने पर पेंट वाले स्थान को नुक़सान पहुँच सकता है। इस पेंट को रसोईं, बाथरूम या ज़्यादा उपयोग में लाए जाने वाले घर के स्थानों पर पेंट के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इस प्रकार के पेंट का प्रयोग लकड़ी के सामानों, दरवाज़ों, रैक्स सहित दीवारों को रंगने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। साटिन फ़िनिश पेंट के उदाहरण - एप्कोलाइट प्रीमियम इनेमल सैटिन/ apcolite Premium Enamel SATIN, बर्जर लक्सोल सैटिन इनेमल /Berger Luxol SATIN ENAMEL आदि।

सेमी - ग्लॉस फ़िनिश पेंट साटिन फ़िनिश से ज़्यादा चमकदार फ़िनिश प्रदान करते हैं इस प्रकार के पेंट से रंगी हुयी दीवारों पर दाग़ -धब्बे एवं धूल का असर कम होता है इन पर लगे निशान (scar) को आसानी से साफ़ किया जा सकता है इसके अतिरिक्त इस प्रकार के पेंट से रंगी दीवारे फफूँद अथवा सीलन के सुरक्षित रहती हैं। इस प्रकार के फ़िनिश प्रभाव वाली पेंट का प्रयोग दरवाज़े, खिड़कियों को सुंदर फ़िनिश लुक देने के लिए किया जाता है। सेमी ग्लॉस फ़िनिश (semi-gloss finish) पेंट का प्रयोग बच्चों के कमरे, रसोईं एवं बाथरूम के लिए उपयुक्त रहता है। सेमी ग्लॉस पेंट का उदाहरण - बर्जर वाटर बेस्ड डोर एंड ट्रिम सेमी-ग्लॉस इनेमेल / Berger Water Based Door & Trim Semi-Gloss Enamel, एशियनपेंट्स प्रीमियम सेमी-ग्लॉस इनेमल/AsianPaints Premium Semi-Gloss Enamel आदि।

हाई -ग्लास सभी प्रकार के फ़िनिशिंग लुक में सबसे ज़्यादा चमकदार फ़िनिश प्रदान करता है। ये ज़्यादा टिकाऊ हैं जिसके कारण धोने एवं स्क्रब करके ज़िद्दी दाग़ जैसे - क्रेओंस /crayons के निशान, खाद्य सामग्री के निशान आदि को छुड़ाने पर भी रंग को नुक़सान नहीं पहुँचता है।इस प्रकार का पेंट दीवारों के अतिरिक्त दरवाज़े, ज़्यादा उपयोग में आने वाले कैबिनेट, बच्चों के कमरे के फ़र्निचर, शटर आदि रंगने के लिए उपयुक्त रहता है।हाई - ग्लॉस पेंट के उदाहरण - नेरोलैक सिंथेटिक इनेमल हाई-ग्लॉस फिनिश / Nerolac Synthetic Enamel High-Gloss Finish, निप्पॉन पेंट बोडेलैक हाई-ग्लॉस एनामेल / Nippon Paint Bodelac High-Gloss Enamel आदि।

We are providing services in these locations: Bangalore, Hyderabad, Mumbai, Pune, Indore


Tag: मैट फ़िनिश | एगशेल फ़िनिश | साटिन फ़िनिश | सेमी- ग्लॉस | हाई - ग्लॉस फ़िनिश
23-Nov-2023
38,123

More Related Posts: